गोरखपुर : गोरखपुर डीएम ने जारी की गाइडलाइन, लाकडाउन 4.0 मे राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के बाद लोग दुकानो को खोलने के लिए जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशो का इंतजार कर रहे थे,मंगलवार देर शाम गोरखपुर डीएम ने लाकडाउन 4.0 को सुचारु रुप से पालन कराने के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दिया है ।
जिला प्रशासन ने छूट एवं पाबंदियों पर स्थिति स्पष्ट कर दी। जिले में बुधवार से ऑड-ईवन के फॉर्मूले पर दुकानें खुलेंगी। यानी कुछ दुकानें एक दिन खुलेंगी तो दूसरे दिन बंद रहेंगी। साथ ही जरुरी सेवाओ से जुड़ी दुकानें सातों दिन खुलेंगी। कुछ नई सुविधाओं को भी लॉकडाउन 4.0 में डीएम ने हरी झंडी दी है। अब मिष्ठान, बेकरी, मांस-मछली, अंडा की भी दुकानें खुल सकेंगी लेकिन सिर्फ होम डिलीवरी के लिए। शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग ही निकल सकेंगे।
कौन – कौन सी दुकाने खुलेंगी देखे पुरी लिस्ट
स्टेशनरी | सुबह 11 से शाम 6 बजे सोम, बुद्ध, शुक्र |
कृषि यंत्र-उपकरण, कीटनाशक, दवा-बीज भंडार व उवर्रक | सुबह 11 से शाम 6 बजे सोम, मंगल, बुद्ध, गुरु, शुक्र, शनि |
मकान निर्माण सामग्री, हार्डवेयर व फर्नीचर | सुबह 8 से शाम 4 बजे सोम, बुद्ध, शुक्र |
आटो मोबाइल पार्ट्स, मोटर रिपेयर वर्कशाप | सुबह 11 से शाम 6 बजे प्रतिदिन (रविवार छोड़कर) |
बैट्री, टायर-ट्यूब शॉप | सुबह 11 से शाम 6 बजे मंगल, गुरु, शनि |
चश्मा-मोबाइल शॉप व मरम्मत की दुकानें | सुबह 11 से शाम 6 बजे मंगल, गुरु, शनि |
इलेक्ट्रानिक्स उपकरण, बर्तन, गैस चूल्हा शॉप व मरम्मत | सुबह 11 से शाम 6 बजे सोम, बुध, शुक्र |
प्रिंटिंग प्रेस | सुबह 11 से शाम 6 बजे प्रतिदिन (रविवार छोड़कर) |
ड्राई क्लीनर्स | सुबह 11 से शाम 6 बजे मंगल, गुरु, शनि |
मछली-मीट-अंडा, दूध (होम डिलीवरी) | प्रतिदिन |
दवा-राशन-कोरियर-पार्सल (होम डिलीवरी) | प्रतिदिन |
मिठाई की दुकान, बेकरी (केवल होम डिलीवरी) | सुबह 9 से शाम 4 बजे प्रतिदिन |
पुरी डिटेल मे जानकारी के लिए आप निचे दिये लिस्ट को भी देख सकते है ।