गोरखपुर : गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर सामने आयी है, शुक्रवार रात घर से बाहर पानी लेने निकली नाबालिग को युवकों ने अगवा कर सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया । किशोरी के विरोध करने पर शरीर को सिगरेट से कई जगहों पर जला दिया।
शनिवार सुबह लड़की परिजनों को अचेत अवस्था में तालाब के किनारे मिली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोप है कि डेहरीभार गांव का अर्जुन व उसका साथी महेश लड़की को जबरदस्ती रात को उठा ले गए थे जहां पूरी रात दुष्कर्म किया और सिगरेट से शरीर को कई जगह जला भी दिया। सुबह होते ही दोनों भाग गए ।
शनिवार सुबह लड़की के झाड़ी के पास पड़े होने की सुचना मिली । इसके बाद परिजन लड़की को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने आरोपित अर्जुन और उसके साथी महेश के खिलाफ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, पॉक्सो साहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
Gorakhpur News
Gorakhpur
गोरखपुर न्यूज़