UP Bhu Naksha 2023: उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन मैप | भू नक्शा उत्तर प्रदेश

5/5 - (1 vote)

UP Bhu Naksha 2023: जैसा की हम सभी जानते हैं राज्य सरकार लोगों की सुविधा के लिए जमीन यानि भूमि से सम्बंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन कर रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने भी जमीन का नक्शा यानि उत्तर प्रदेश भू नक्शा (UP Bhu Naksha) को देखने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया है। उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग ने जब से Bhu Naksha Uttar Pradesh देखने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया हैं, तब से UP Bhulekh Bhunaksha देखना बेहद ही आसान हो गया हैं। अब प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने मकान, भूमि और प्लाट का नक्शा घर बैठे ही ऑनलाइन चेक व डाउनलोड कर सकता है। इससे पहले मकान, भूमि और जमीन का भू नक्शा देखने और प्राप्त करने के लिए काफी समय व्यर्थ होता था इसके साथ ही साथ लोगो को परेशानी का सामना भी करना पड़ता था।

दोस्तो UP Bhu Naksha पोर्टल शुरू से बाद अब उत्तर प्रदेश के सभी स्थानीय निवासी अपनी भूमि की सभी जरुरी जानकारी ऑनलाइन देख सकते है इसके साथ ही वे इसे अन्य जगहो पर उपयोग के लिए डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते है। आज हम आपको हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से “भू-नक्शा उत्तर प्रदेश (मैप) खसरा रिकॉर्ड” से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और यह जानना चाहते हैं कि ऑनलाइन भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2023 चेक एवं डाउनलोड कैसे करें ? तो इस आर्टिक्ल को आप अंत तक पढे, इसमें हमने भू नक्शा यूपी देखने की पुरी प्रक्रिया के बारे में बताया है।

UP Bhu Naksha 2023 | उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन

दोस्तो हम सब जानते हैं कि आपकी जमीन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और होनी भी चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन करने के बाद अब जमीन का नक्शा यानि उत्तर प्रदेश भू नक्शा (UP Bhu Naksha) को देखने और प्राप्त करने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया है। उत्तर प्रदेश में सभी जमीनी जानकारी डिजिटल यानि ऑनलाइन होने के बाद आप अपने जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी ऑनलाइन बेहद ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर जाकर आप भू अभिलेख या जमाबंदी नकल ऑनलाइन निकाल सकते हैं या प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा के साथ ही राज्य सरकार ने एक और सुविधा को ऑनलाइन किया है जिसे हम उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन सुविधा (UP Bhu Naksha Online Service) के नाम से जानते हैं।

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर

उत्तर प्रदेश भू नक्शा (UP Bhu Naksha) ऑनलाइन एक ऐसा सुविधा है जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे ही अपने मोबाइल या लैपटाप के माध्यम से अपने जमीन या खेत का नक्शा ऑनलाइन देख सकता हैं और रिपोर्ट भी डाउनलोड कर सकता है। भू नक्शा उत्तर प्रदेश वेबसाइट के माध्यम से अगर आप अपने खेत या जमीन का नक्शा यानि मैप डाउनलोड करते हैं तो यह आपके लिए काफी फाय्देमंद भी हो सकता है। क्युकि इसका जरुरत बहुत सारे सरकारी कार्यो में लगता है। पहले के समय में लोगो को अपने भूमि का नक्शा देखने या प्राप्त करने के लिए काफी परेशानियो का सामना करना पडता था, लोगो को भू नक्शा यूपी के लिए तहसील के चक्कर लगाने पडते थे, जिसमें उनका समय और धन दोनो व्यर्थ होते थे। लोगो की परेशानी को दुर करने और UP Bhu Naksha Portal को शुरु किया गया।

UP Bhu Naksha | यूपी भू नक्शा

उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि के रिकॉर्ड को ऑनलाइन एवं कम्प्यूटरीकृत करने के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल शुरू किया है। जिसके मदद से उत्तर प्रदेश के सभी लोग भू नक्शा, भी अभिलेख डाटा, एवं भू लेख की जानकारी ऑनलाइन देख सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से आप अपने जिला, तहसील और गांव का चयन करके के अपने भूमि यानि जमीन का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। इस ऑनलाइन पोर्टल को हम UP Bhu Naksha या Bhu Naksha Uttar Pradesh के नाम से जानते हैं। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और अपने जमीन या प्लाट का मैप या नक्शा ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप upbhunaksha.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपने भूमि का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं।

उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन

वेब आधारित यानि ऑनलाइन भूमि दस्तावेज प्रणाली 2 मई 2016 को शुरु किया गया, जिसके बाद इसे प्रदेश के लगभग सभी तहसीलो में लागू कर दिया गया। हमने इस लेख में उत्तर प्रदेश भू नक्शा (UP Bhu Naksha) को देखने, डाउनलोड करने और प्रिंट करने के प्रक्रिया के बारे में बिस्तार से बताया है। अगर आप भी UP Bhu Naksha Check and Download Online करना चाहते हैं तो इस आर्टिक्ल को पुरा पढे।

Highlights of UP Bhu Naksha 2023

योजना का नामयूपी भू नक्शा
In EnglishUP Bhu Naksha
शुरू किया गया उत्तर प्रदेश सरकार
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यभूमि का नक्शा ऑनलाइन
आवेदन शुल्ककुछ नही
जिलाराज्य के सभी जिले
विभागउत्तर प्रदेश राजस्व परिषद
संपर्क व हेल्पलाइनbhulekh-up@gov.in, 0522-2217145
वर्तमान वर्ष    2023
आधिकारिक वेबसाइटupbhunaksha.gov.in

UP Bhu Naksha का उद्देश्य

  • यूपी भू नक्शा पोर्टल (UP Bhu Naksha Portal) के शुरु करने का मुख्य उद्देश्य किसानो की समस्याओ को हल करना हैं।
  • जमीन से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन होने से किसानो को सभी जानकारी आसानी से प्राप्त हो जायेगी।
  • राज्य के लोगो को आत्मनिर्भर और डिजिटल बनाना भी इस योजना का उद्देश्य है।
  • यूपी भूलेख नक्शा का इस्तेमाल करके किसान बैंक से लोन भी ले सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से किसान ऑनलाइन भी पता लगा सकता है कि जो भूमि वह खरीदना चाहता है उस भूमि का प्रकार क्या है।
  • अब किसानो को जमीन से सम्बंधित सभी जानकारी ऑनलाइन मुफ्त में प्रदान किया जायेगा।
  • उत्तर प्रदेश भू नक्शा ऑनलाइन सुविधा के कारण आप घर बैठे अपने खेत, जमीन, या गावं का नक्शा देख सकते हैं। और रिपोर्ट डाउनलोड करना भी आसान हो गया है।
  • सभी जानकारी डिजिटल होने से किसानो को कही भी फाल्तु का पैसा नही देना होगा।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई

उत्तर प्रदेश भू नक्शा के लाभ (UP Bhu Naksha Benefits)

  • UP Bhu Naksha के माध्यम से राज्य के किसान घर बैठे ऑनलाइन जमीन यानि भूमि का नक्शा देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • पहले किसानो को तहसीलो के चक्कर लगाने पडते थे, लेकिन इस पोर्टल के शुरु होने के बाद राज्य के सभी किसान घर बैठे इंटरनेट का इस्तेमाल करके भू नक्शा उत्तर प्रदेश देख सकते हैं।
  • यह भू नक्शा पोर्टल पुरी तरह से निशुल्क है किसानो को एक भी रुपये खर्च करने की कोई जरुरत नही है।
  • अब जमीन के कागजात के लिए पटवारखाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, आप सभी जानकारी ऑनलाइन ही देख सकते हैं।
  • जमीन के मालिक का नाम से भी आप जमीन का भू नक्शा प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप चाहे तो अपने गांव का नक्शा भी UP Bhulekh Bhu Naksha पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
  • यूपी भू नक्शा ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से अब राज्य के नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बचत की जा सकेगी, यूपी भू नक्शा ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से पहले यदि किसी व्यक्ति को अपनी भूमि का नक्शा प्राप्त करना होता था तो उसे कई दिन तक सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे।
  • इस पोर्टल की सबसे खास बात यह है की अब हर व्यक्ति अपनी भूमि की जानकारी को सुरक्षित रख सकता है।
  • UP Bhunaksha Portal शुरु होने से राज्य के किसानो को अनेको प्रकार के फाय्दे हैं।

यूपी ऑनलाइन कोरोना जांच रिपोर्ट देखे

UP Bhu Naksha | यूपी भू नक्शा जिलेवार सूची

Agra (आगरा)Jhansi (झाँसी)
Aligarh (अलीगढ़)Kannauj (कन्नौज)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)Kanpur Dehat (कानपुर देहात)
Amethi (अमेठी)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Amroha (अमरोहा)Kasganj (कासगंज)
Auraiya (औरैया)Kaushambi (कौशाम्बी)
Ayodhya (अयोध्या)Kheri (खेरी)
Azamgarh (आजमगढ़)Kushinagar (कुशीनगर)
Baghpat (बागपत)Lalitpur (ललितपुर)
Bahraich (बहराइच)Lucknow (लखनऊ)
Ballia (बलिया)Mahoba (महोबा)
Balrampur (बलरामपुर)Mahrajganj (महाराजगंज)
Banda (बाँदा)Mainpuri (मैनपुरी)
Bara Banki (बाराबंकी)Mathura (मथुरा)
Bareilly (बरेली)Mau (मऊ)
Basti (बस्ती)Meerut (मेरठ)
Bijnor (बिजनौर)Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Budaun (बदायूँ)Moradabad (मुरादाबाद)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)
Chandauli (चंदौली)Pilibhit (पीलीभीत)
Chitrakoot (चित्रकूट)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Deoria (देवरिया)Prayagraj (प्रयागराज)
Etah (एटा)Rae Bareli (रायबरेली)
Etawah (इटावा)Rampur (रामपुर)
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)Saharanpur (सहारनपुर)
Fatehpur (फतेहपुर)Sambhal (सम्भल)
Firozabad (फ़िरोजाबाद)Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर)Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Ghaziabad (गाजियाबाद)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Shamli (शामली)
Gonda  (गोंडा)Shrawasti (श्रावस्ती)
Gorakhpur (गोरखपुर)Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)
Hamirpur (हमीरपुर)Sitapur (सीतापुर)
Hapur (हापुड़)Sonbhadra (सोनभद्र)
Hardoi (हरदोई)Sultanpur (सुल्तानपुर)
Hathras (हाथरस)Unnao (उन्नाव)
Jalaun (जालौन)Varanasi (वाराणसी)
Jaunpur (जौनपुर)

UP Bhu Naksha Map Check Online @ upbhunaksha.gov.in

अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और अपने जमीन, घर का नक्शा ऑनलाइन देखना या डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप निचे दिए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

यूपी भू नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें

  • UP Bhu Naksha यानि अपने खेत, जमीन, प्लाट व भूमि का नक्शा देखने के लिए आपको सबसे पहले भु-नक्शा के अधिकारिक वेबसाइट या उत्तर प्रदेश भू नक्शा पोर्टल (upbhunaksha.gov.in)पर जाना होगा।
  • वेबसाइट लिंक पर क्लिक करने के बाद आप Uttar Pradesh Bhu Naksha Portal के होम पेज पर पहुच जायेंगे।
UP Bhu Naksha
  • इस पेज पर आपको अपना जिला, तहसील और गांव का चयन करना है।
Uttar Pradesh Bhu Naksha
  • इतना करते ही आपके सामने आपके गांव का नक्शा खुलकर आ जायेगा।
Bhu Naksha Online Check
  • नक्शे में आपको अपने खेत, जमीन का खसरा नम्बर पर क्लिक करके उसे चुने, ऐसा करके के बाद आपके सामने उस खसरे से सम्बंधित सभी जानकारी (खाता संख्या, खसरा संख्या, खातेदार का नाम) दिखाई देने लगेगा।
Uttar Pradesh Bhu Naksha
  • अब आपको मैप रिपोर्ट लेने के लिए “मैप रिपोर्ट लिंक” पर क्लिक करे।
  • ऐसा करने पर दूसरे पेज में शजरा मैप ऑनलाइन खुल जाएगा|
UP Bhu Naksha
  • आप इस मैप रिपोर्ट को PDF फाइल में डाउनलोड भी कर सकते हैं और इसका प्रिंट भी ले सकते हैं।
  • अगर आपको नक्शे में खसरा संख्या चुनने में दिक्कत हो रही है तो आप खेत या प्लाट का खसरा संख्या दर्ज करके भी भू नक्शा प्राप्त कर सकते हैं।

UP Bhu Naksha download कैसे करे

  • सबसे पहले आपको भू नक्शा उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको अपने जिले, तहसील तथा गांव से सम्बंधित जानकारियों का चयन करना होगा।
  • अब अपने नक़्शे खेत/ प्लॉट के खसरा नंबर पर क्लिक करना होगा। आपके द्वारा खसरा नंबर पर क्लिक करने पर भू नक्शा आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी। आप इस नक्शे को डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश भू नक्शा भूमि का प्रकार

उत्तर प्रदेश भू नक्शे में आपको अलग रंग दर्शाए गए हैं जो कि आपकी भूमि के बारे में बताते हैं इसकी हम आपको नीचे दे रहे हैं कृपया ध्यान से देखें!

भूमि प्रकार और रंगभूमि की जानकारी और विशेषता
5-3-ङ blueअन्य कृषि योग्य बंजर भूमि।
1-क sky blueभूमि जो संक्रमणीय भूमिधरों के अधिकार में हो।
6-1  purpleअकृषिक भूमि – जलमग्न भूमि ।
6-2 light pinkअकृषिक भूमि – स्थल, सड़कें, रेलवे,भवन और ऐसी दूसरी भूमियां जोअकृषित उपयोगों के काम में लायी जाती हो।
light greenभूमि जो असंक्रमणीय भूमिधरो केअधिकार में हो।
5-1 yellowकृषि योग्य भूमि – नई परती (परतीजदीद)
6-4 light blueजो अन्य कारणों से अकृषित हो ।

यूपी भू नक्शा मोबाइल से कैसे निकाले ?

भूमि नक्शा को मोबाइल एप (भू नक्शा एप्स) के द्वारा भी निकाला जा सकता है, या आप ऊपर दी गई प्रक्रिया से UP Bhu Naksha को सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से निकाल सकते हैं। मोबाइल या कंप्यूटर में निकालने की प्रक्रिया एक जैसी है। बस अंतर यह है कि मोबाइल में सारी जानकारी देखने में थोड़ा सा टाइम लग जाता है।

यूपी रोजगार मेला पाये सरकारी और प्राईवेट नौकरी

इस लेख में आपको भू नक्शा यूपी ऑनलाइन मैप देखने से सम्बंधित सभी जानकारी गयी हैं। अगर आपको अभी भी कोई समस्या है तो आप निचे दिए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं या ईमेल कर सकते हैं।

ईमेल आईडी – bhulekh-up@gov.in
Computer Cell
Board Of Revenue
Lucknow, Uttar Pradesh
bhulekh-up@gov.in
0522-2217145

UP High Security Registration Number Plates for Old Vehicle Apply Online @ Book My HSRP Portal

जिलों की सूचीयहां क्लिक करें
तहसील की सूचीयहां क्लिक करें
परगना की सूचीयहां क्लिक करें
राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति रजिस्टरयहां क्लिक करें

UP Bhu Naksha FAQ

UP Bhu Naksha ऑनलाइन कैसे देखे?

दोस्तो UP Bhu Naksha ऑनलाइन देखने के लिए आपको भू नक्शा उत्तर प्रदेश के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर अपना जिला, तहसील और गांव का चयन करना होगा, इसके बाद अपने भूमि के खसरा संख्या पर क्लिक कर आप भू नक्शा देख सकते हैं।

Bhu Naksha Uttar Pradesh Download कैसे करे?

अगर आप Bhu Naksha Uttar Pradesh Download करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको http://upbhunaksha.gov.in/ पर जाना होगा, वहा पुछी सभी जानकारी को सही से भरना है, मैप में खसरा संख्या पर क्लिक करना है, उसके बाद आप अपना नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं।

Uttar Pradesh Bhu Naksha के द्वारा जमीन के मालिक का नाम कैसे पता करे?

जमीन के मालिक का नाम जानने के लिए आपको Uttar Pradesh Bhu Naksha वेबसाइट पर जाना होगा, सभी जानकारी भरने के बाद आप मैप में खसरा नम्बर पर क्लिक कर जमीन के मालिक का नाम जान सकते हैं।

खसरा संख्या से जमीन का नक्शा कैसे देखे?

आप UP Bhunaksha की वेबसाइट पर जाये, उसके बाद अपना जिला, तहसील और गांव चुने, उसके बाद खसरा संख्या भरे, अब आप खसरा संख्या द्वारा जमीन का नक्शा देख सकते हैं।

यूपी भू नक्शा कैसे देखे?

यूपी भू नक्शा देखने की प्रक्रिया हमने अपने इस लेख में विस्तार से बताया है, आप इसे फ़ॉलो करके अपने जमीन, खेत और मकान का नक्शा ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने गांव का नक्शा भी देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *