उत्तर प्रदेश जनसुनवाई 2023: UP Jansunwai Portal, App, Online Complaint @jansunwai.up.nic.in

You Can Rate this Post 5 Star post

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई (UP Jansunwai Portal) को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से आप अपनी शिकायतें (Complaint) ऑनलाइन ही दर्ज कर सकते हैं, शिकायत से सम्बंधित विभाग आपकी शिकायत का निवारण करेगा। जब तक आपकी शिकायत का निवारण नहीं हो जाता आप शिकायत का स्टेटस (Jansunwai Status) भी देख सकते हैं। प्रदेश में बहुत सारे उच्च अधिकारी भी गरीब लोगो की शिकायत को नही सुनते हैं, उन्हे डाट व फटकार कर भगा दिया जाता है। बहुत सारे ऐसे भी लोग हैं जो डर के वजह से डीएम या एसपी कार्यालय पर नही जाते हैं। जो लोग जाते भी है उनमें से बहुत सारे लोगो की शिकायत को सुना ही नही जाता है।  

ऐसे ही लोगो के मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश जनसुनवाई (UP Jansunwai Portal) शुरु किया। Jansunwai website के माध्यम से अब हजारो लोग प्रतिदिन घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करवाते हैं। अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और आपको अपने कार्यो को कराने के लिए किसी सरकारी कार्यालय में परेशानी का सामना करना पड रहा है तो आप अपनी शिकायत यूपी जनसुनवाई पोर्टल (Uttar Pradesh Jansunwai Portal) के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के बाद जल्द ही आपके शिकायत का निवारण सम्बंधित विभाग द्वारा किया जायेगा। अगर आपके शिकायत के निवारण में देर हो रही है या आपके शिकायत का निवारण बहुत समय से पेंडिंग है तो आप UP Jansunwai Online Complaint Status भी चेक कर सकते हैं।

UP Jansunwai Portal 2023 | उत्तर प्रदेश जनसुनवाई ऑनलाइन शिकायत@ jansunwai.up.nic.in

Table of Contents

यूपी सरकार ने अपने राज्य के नागरिको की समस्याओ को सुनने, शिकायत दर्ज करने और निवारण करने के लिए “एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई पोर्टल” को लांच किया है। यूपी जन सुनवाई पोर्टल (UP Jansunwai Portal) के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक अपने शिकायतो या अपनी समस्याओ को सिधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुचा सकता है। इस उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल को प्रदेश सरकार ने लोगो के मदद और सुविधा के लिए शुरु किया है। प्रदेश सरकार निरंतर इस प्रयास में लगी है कि राज्य के लोगो किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। नागरिकों की समस्या को डायरेक्ट सुनने के लिए राज्य सरकार ने इस जन सुनवाई पोर्टल की शुरुआत की हैं।

यूपी भूलेख ऑनलाइन खसरा खतौनी नकल देखे

राज्य के जिन लोगो को अपना काम सरकारी विभाग में कराने के लिए बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तो आप UP Jansunwai Portal पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। सम्बंधित विभाग कम से कम समय में आपकी समस्या का निवारण करेगा। अगर ऐसा नही होता है या फिर आपके शिकायत के निवारण में देर हो रही है तो आप ऑनलाइन माध्यम से UP Jansunwai Complaint Status देख सकते है। उत्तर प्रदेश जन सुनवाई शिकायत प्रणाली (Uttar Pradesh Jansunwai Complaint System) को आगे बढाने और राज्य के लोगो के मदद के लिए सीएम योगी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 को शुरू भी शुरु किया है। आप इसकी भी मदद ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश जन सुनवाई पोर्टल के शुरुआत के बाद सभी यदि कोई सरकारी कर्मचारी आपके साथ दुर्व्यवहार करता है या भ्रष्टाचार में लिप्त रहते हुए अपने कर्तव्यों का पालन ठीक से नहीं करता है, तो आप जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल 2023

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल के शुरु होने के बाद यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी आपके साथ दुर्व्यवहार करता है या भ्रष्टाचार, घुस लेता है या अपने कर्तव्यों का पालन ठीक से नहीं करता है। तो आप तुरंत इस बात की शिकायत उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कर सकते है। शिकायत दर्ज करने के बाद बहुत ज्ल्द ही सम्बंधित अधिकारी आपके शिकायत का निवारण करेगा। जन सुनवाई सेवा हर दिन 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं, आप आपनी समस्या किसी भी समय घर बैठे मोबाइल या लैपटाप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको कही भी जाने की कोई जरुरत नही है। इसके साथ ही जनसुनवाई ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए कोई शुल्क भी नही देना होता है, यह बिल्कुल मुफ्त है।

UP CM Yogi Adityanath Mobile Number

यूपी सरकार ने हाल ही में Jansunwai Mobile App भी जारी किया है। आप अपने मोबाइल में जनसुनवाई एप्लिकेशन को डाउनलोड करने उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर मिलने वाले सभी सुविधाओ का लाभ उठा सकते हैं। आप सभी के लिए हमने यह यूपी जन सुनवाई पोर्टल पर लेख लिखा है। जिसमे जन सुनवाई से जुडी सभी जानकारी जैसे की जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कैसे करे?, जनसुनवाई शिकायत की स्थिति कैसे जांचे?, Jansunwai online complaint registration कैसे करे। इन सभी सवालों का जवाह हमने इस लेख मे दिया है। उत्तर प्रदेश जन सुनवाई के बारे मे पुरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें।

UP Jansunwai Portal Highlights

योजना का नामउत्तर प्रदेश जनसुनवाई
PortalUP Jansunwai Portal
शुरु कियामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विभागउत्तर प्रदेश लोक शिकायत विभाग
उद्देश्यनागरिको के शिकायत का निवारण
योजना की स्थितियोजना आरंभ है
लाभशिकायतो का निवारण
रजिस्ट्रेशनऑनलाइन
अधिकारी वेबसाइटhttp://jansunwai.up.nic.in/

UP Jansunwai 2023 Objectives

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको के शिकायत का निवारण कर उनका मदद करना है। इस पोर्टल को शुरु करने के बाद राज्य के सभी नागरिक आसानी से किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवैध वसूली तथा भष्टाचार से सम्बंधित शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते है। जिसके बाद सम्बंधित विभाग उस शिकायत पर एक्शन लेते हुवे जल्द से जल्द उसका निवारण करने का प्रयास करेगा। प्रदेश में बहुत सारे ऐसे सरकारी कर्मचारी है जो अपने कर्तव्यो का पालन ठीक से नहीं करते हैं। इसके साथ ही कुछ लोगो द्वारा गरीबों का शोषण किया जाता है और जब गरीब व्यक्ति अपनी शिकायत या समस्याओं को लेकर उच्च अधिकारियों तक पहुचता है तो इन अधिकारियो द्वारा उनकी शिकायत नहीं सुना जाता है। जिसके कारण राज्य के गरीब लोगो को न्याय नहीं मिल पाता है। इसी को देखते हुवे राज्य सरकार ने यूपी जनसुनवाई पोर्टल शुरु किया है।

Movies wood: Download Bollywood, and Hollywood Movies Online

Uttar Pradesh Jansunwai Portal के माध्यम से गरीब हो या अमीर राज्य के सभी नागरिक अपना शिकायत या समस्या सिधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुचा सकता है। इसके साथ ही बहुत जल्द वह अपने शिकायत का निवारण भी प्राप्त कर सकता है। अगर शिकायत के निवारण में समय लगता है तो राज्य का नागरिक Jansunwai Complaint Status फीचर का इस्तेमाल करके जनसुनवाई शिकायत स्टेटस चेक भी कर सकता है। अब तो आप यूपी जनसुनवाई पोर्टल के उद्देश्य को समझ ही गये होंगे। तो चलिए अब जानते हैं इसके लाभ के बारे में।

जनसुनवाई पोर्टल के लाभ

  • यूपी जनसुनवाई पोर्टल के शुरु होने से राज्य के नागरिको के शिकायत का निवारण आसानी से और जल्द से जल्द हो सके।
  • जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से अवैध वसूली तथा भष्टाचार में कमी आयेगी। 
  • प्रदेश के लोगो को अपने शिकायत के निवारण के लिए इधर उधर भटकने की जरुरत नही पडेगी, वे घर बैठे ही ऑनलाइन इंटरनेट का उपयोग करके अपना शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुचा सकते हैं।
  • राज्य में कानुन व्यवस्था बनाये रखने और आम जनता के परेशानियो के निवारण के लिए उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल बहुत ही उपयोगी है।
  • अगर किसी भी सरकारी विभाग या कार्यालय में आपसे घुस मांगा जा रहा है या आपकी शिकायत को अंदेखा किया जा रहा है तो यह जनसुनवाई पोर्टल आपके लिए फाय्देमंद साबित हो सकती है। आप इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल पर स्वीकार न की जाने वाली शिकायते

  • सूचना का अधिकार से सम्बंधित मामले
  • मा० न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण
  • सुझाव
  • आर्थिक सहायता या नौकरी दिए जाने की मांग
  • सरकारी सेवकों के सेवा सम्बन्धी प्रकरण (स्थानांतरण सहित) जब तक कि उन्होंने विभाग में उपलब्ध विकल्पों का उपयोग न कर लिया हो।

यूपी रोजगार मेला – अपने ही राज्य में पाये सरकारी औ प्राइवेट नौकरी

Jansunwai Portal UP की सुविधाए

  • ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की सुविधा
  • दर्ज किए गए शिकायत की स्थिती जानने की सुविधा
  • अनुस्मारक (Reminder) भेजने कि सुविधा
  • शिकायत का निवारण होने पर Feedback देने की सुविधा

उत्तर प्रदेश सेवायोजन

UP Jansunwai Portal Complaints Types | जनसुनवाई पोर्टल शिकायतों के प्रकार

बहुत सारे लोग जानना चाहते हैं कि जनसुनवाई पोर्टल पर कितने प्रकार के शिकायत दर्ज कराये जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के नागरिक अभी सिर्फ तीन शिकायते जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश पर दर्ज करा सकते है, उन तिनो शिकायतो की सूची हमने निचे दी है।

  • शासकीय योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए
  • जनसाधारण की समस्या से जुडी शिकायत
  • और जनता की मांगो से जुडी शिकायत

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई पोर्टल ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण | Register Complaint online on jansunwai.up.nic.in

जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज करा सकता है (Register Complaint online on jansunwai.up.nic.in), यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराना बेहद आसान है, जनसुनवाई पर शिकायत दर्ज कराने की पुरी प्रक्रिया निचे दी गई है।

यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कैसे करे?

  • सबसे पहले आपको Jansunwai Online Portal पर जाना है, वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने जनसुनवाई वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा।
  • होम पेज पर आपको Complaint Registration का विकल्प दिखाई देगा, जिसे आपको क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने कुछ जानकारी दिखाई देंगी जिसमे बताया गया है कि आपके कौन कौन से शिकायत मान्य नही होंगे।
Uttar Pradesh Jansunwai
  • इसके बाद आपको मैं सहमत हू वाले चेक बाक्स को क्लिक करना है और फिर ‘Submit’ के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालना है, उसके बाद आपको कैप्चा कोड डालकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके ई मेल आईडी और मोबाइल नंबर का वेरिफिकेशन करने के लिए OTP भेजा जायेगा, जब आपको OTP प्राप्त हो जाये तो OTP को भरकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करे।
  • ऐसा करने के बाद आपके सामने जनसुनवाई ऑनलाइन शिकायत फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
UP Jansunwai Form
  • इस फ़ॉर्म में पुछे गये सभी जानकारी को आपको सही से भरना है और उसके बाद फिर सब्मिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने आपका शिकायत नम्बर दिखाई देगा, आप इस नम्बंर को नोट कर ले।
  • उपर दिए प्रोसेस को फ़ॉलो करके आप यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

UP Jansunwai Portal Complaint Status Check | जनसुनवाई शिकायत स्थिती कैसे चेक करे

अगर आप Jansunwai Portal Complaint Status Check करना चाहते हैं तो आप निचे दिए गये प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

  • जनसुनवाई शिकायत की स्थिती जानने के लिए सबसे पहले आपको UP Jansunawai के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आपको Track Complaint Status का विकल्प दिखाई देगा आपको इसे क्लिक करना है।
Jansunwai Portal Complaint Status Check
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म दिखाई देगा, फॉर्म में आपको अपना मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी दर्ज करनी है उसके बाद वहा दिया security pin डालना होगा, इसके आब आप सब्मिट के बटन पर क्लिक करे।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपका Jansunwai Complaint Status दिख जायेगा।

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana Online Registration | Nishulk Coaching Scheme UP

Send Reminder in Jansunwai Portal | जनसुनवाई शिकायत अनुस्मारक

  • उत्तर प्रदेश का कोई भी नागरिक अगर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाया है और उस शिकायत पार कोई कार्यवाही नहीं की गयी है, तो आप इसका रिमाइंडर मुख्यमंत्री को भेज सकते हैं।
  • Reminder भेजने के लिए आपको सबसे पहले जनसुनवाई वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको  Send Reminder  का विकल्प दिखाई देगा, आपको इस पर क्लिक करना है।
Send Reminder in Jansunwai Portal
  • अब आपको अपना complaint number दर्ज करना है और खिजे के बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक फार्म दिखेगा, फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकरी भरकर आप Reminder भेज सकते हैं।

Feedback on Jansunwai Portal Uttar Pradesh

  • Feedback देने के लिए आपको सबसे पहले जनसुनवाई वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Give Feedback का विकल्प दिखाई देगा आपको इसे क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने Jansunwai Feedback Form खुलकर आ जायेगा।
Feedback on Jansunwai Portal Uttar Pradesh
  • इसमें पुछे गये सभी जानकारी जैसे ग्रीवेंस आईडी, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी, सेटिस्फेक्शन रेटिंग, फीडबैक तथा कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद आपका Feedback पहुच जायेगा।

Jansunwai Mobile APP डाउनलोड कैसे करे?

दोस्तो Jansunwai Mobile App Download करना बेहद आसान है, आप निचे दिए प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

Jansunwai Mobile APP
  • जनसुनवाई मोबाइल ऍप डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आपको अपने फ़ोन पर Google Play Store ओपन करना है।
  • अब आपको प्ले स्टोर में Jansunwai App लिखकर सर्च करना है।
  • सर्च करने के बाद आपको बहुत सारे एप दिखेंगे, जिसमें से आपको पहले वाले  Jansunwai Mobile App पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने Install का बटन दिखाई दे रहा होगा, आपको इसे क्लिक करना है।
  • ऐसा करने के कुछ देर बाद आपका Jansunwai Android App आपके मोबाइल में डाउनलोड और इंस्टाल हो जायेगा।

यूपी ऑनलाइन कोरोना जांच रिपोर्ट देखे

जनसुनवाई पोर्टल पर किन जिलो के लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं

Agra (आगरा)Jhansi (झाँसी)
Aligarh (अलीगढ़)Kannauj (कन्नौज)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)Kanpur Dehat (कानपुर देहात)
Amethi (अमेठी)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Amroha (अमरोहा)Kasganj (कासगंज)
Auraiya (औरैया)Kaushambi (कौशाम्बी)
Ayodhya (अयोध्या)Kheri (खेरी)
Azamgarh (आजमगढ़)Kushinagar (कुशीनगर)
Baghpat (बागपत)Lalitpur (ललितपुर)
Bahraich (बहराइच)Lucknow (लखनऊ)
Ballia (बलिया)Mahoba (महोबा)
Balrampur (बलरामपुर)Mahrajganj (महाराजगंज)
Banda (बाँदा)Mainpuri (मैनपुरी)
Bara Banki (बाराबंकी)Mathura (मथुरा)
Bareilly (बरेली)Mau (मऊ)
Basti (बस्ती)Meerut (मेरठ)
Bijnor (बिजनौर)Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Budaun (बदायूँ)Moradabad (मुरादाबाद)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)
Chandauli (चंदौली)Pilibhit (पीलीभीत)
Chitrakoot (चित्रकूट)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Deoria (देवरिया)Prayagraj (प्रयागराज)
Etah (एटा)Rae Bareli (रायबरेली)
Etawah (इटावा)Rampur (रामपुर)
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)Saharanpur (सहारनपुर)
Fatehpur (फतेहपुर)Sambhal (सम्भल)
Firozabad (फ़िरोजाबाद)Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर)Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Ghaziabad (गाजियाबाद)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Shamli (शामली)
Gonda  (गोंडा)Shrawasti (श्रावस्ती)
Gorakhpur (गोरखपुर)Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)
Hamirpur (हमीरपुर)Sitapur (सीतापुर)
Hapur (हापुड़)Sonbhadra (सोनभद्र)
Hardoi (हरदोई)Sultanpur (सुल्तानपुर)
Hathras (हाथरस)Unnao (उन्नाव)
Jalaun (जालौन)Varanasi (वाराणसी)
Jaunpur (जौनपुर)

जनसुनवाई पोर्टल क्या है?

यूपी जनसुनवाई पोर्टल उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरु किया गया एक ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल है।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई मोबाइल एप कैसे डाउनलोड करे?

जनसुनवाई मोबाइल एप गूगल प्ले स्टोर पर मौजुद है, आप अपने फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलकर यूपी जनसुनवाई एप डाउनलोड कर सकते हैं।

मेरे द्वारा दिए गए शिकायत का निवारण कब होगा?

इस जनसुनवाई पोर्टल पर सभी शिकायतो के निवारण के लिए समय लगता है, आप अपने शिकायत का स्टेटस चेक कर पता कर सकते हैं कि आपके शिकायत का निवारण कब होगा।

उत्तर प्रदेश जनसुनवाई की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

जनसुनवाई की अधिकारिक वेबसाइट jansunwai.up.nic.in है।

यूपी जनसुनवाई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

UP Jansunwai Portal Registration बेहद आसान है, रजिस्ट्रेशन की पुरी प्रक्रिया हमने इस लेख में बताया है आप उसे फॉलो कर सकते हैं।

UP Jansunwai Portal URL?

jansunwai.up.nic.in