खसरा खतौनी उत्तर प्रदेश नाम अनुसार ऑनलाइन कैसे चेक करें: Khasra Khatauni Uttar Pradesh Name Wise

4.9/5 - (100 votes)

Khasra Khatauni Uttar Pradesh Name Wise 2024: आपको पता है कि हर राज्य अपने भूमि संबंधित पोर्टल के माध्यम से अपने निवासियों को आवश्यक जानकारी प्रदान करता है, ताकि राज्यवासी अपनी ज़मीन का खसरा खतौनी ऑनलाइन प्राप्त कर सकें।

अब यह प्रक्रिया सभी राज्यों में ऑनलाइन हो गई है, इसके लिए आपको सरकारी दफ्तरों में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य के राजस्व विभाग ने ऑफिशल पोर्टल को लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी ज़मीन से संबंधित खसरा खतौनी को ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि, बहुत से लोगों को “नाम से खसरा खतौनी निकालें” से जुड़ी प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं होती है, इसलिए हम आपको आजके लेख में इस प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाएंगे। चलिए, जानते हैं:-

खसरा खतौनी उत्तर प्रदेश नाम अनुसार ऑनलाइन कैसे निकाले 2024

यूपी में ज़मीन से संबंधित रिकॉर्ड खसरा खतौनी में दर्ज होते हैं, जिससे पता चलता है कि ज़मीन के मालिक कौन है और उसके पास कितनी ज़मीन है। जब हमें पहले खसरा खतौनी की आवश्यकता होती थी, तब हम राजस्व विभाग के चक्कर लगाते थे। लेकिन अब आप अपने नाम से ऑनलाइन खसरा खतौनी निकाल सकते हैं।

उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप अपने नाम से खसरा खतौनी निकालने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। इस ऑनलाइन प्रक्रिया का सही से पालन करके आप उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी की नकल प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, अधिकांश लोगों को ऑनलाइन खसरा खतौनी निकालने की प्रक्रिया की सही जानकारी नहीं होती है। इसलिए, यहां हम आपको एक सरल स्टेप-बाय-स्टेप विवरण के साथ बता रहे हैं कि नाम से खसरा खतौनी कैसे निकालें? तो चलिए, शुरू करते हैं।

Khasra Khatauni Uttar Pradesh Name Wise – Overview

आर्टिक्ल का नामखसरा खतौनी उत्तर प्रदेश नाम अनुसार कैसे निकाले
सम्बंधित विभागराजस्व विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
उद्देश्यराज्य के किसानो को उनके नाम के अनुसार खसरा खतौनी प्रदान करना
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
साल2024
अधिकारिक वेबसाइटhttps://upbhulekh.gov.in/

नाम से उत्तर प्रदेश खसरा खतौनी निकालने का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश में नाम से खसरा खतौनी निकालने का उद्देश्य यह है कि व्यक्ति अपनी ज़मीन के संबंध में सटीक और आधिकारिक जानकारी प्राप्त कर सके। राज्य में ऐसे बहुत सारे व्यक्ति हैं जिनहे अपने जमीन या भूमि का खाता संख्या या फिर गाटा संख्या की जानकारी नही होती है, जिसके कारण वे अपने भूमि का भूलेख, खसरा खतौनी या फिर भू-नक्शा भी देख नही पाते हैं। इसलिए राज्य सरकार ने अब यूपी खसरा खतौनी नाम अनुसार ऑनलाइन देखने की सुविधा को भी जारी कर दिया है।

इस प्रक्रिया के माध्यम से उपभोक्ता अपने नाम से ज़मीन की खसरा खतौनी प्राप्त कर सकता है, जिसमें उसकी ज़मीन का मालिक, उसका आकार, और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं। यह प्रक्रिया नागरिकों को अधिक सुविधा और विश्वसनीयता से ज़मीन संबंधित जानकारी प्राप्त करने में मदद करती है।

नाम से खतौनी कैसे निकाले उत्तर प्रदेश निकालने के लाभ

उत्तर प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी नाम से निकालने के बहुत सारे लाभ है, जिसमे से कुछ लाभ इस प्रकार हैं:-

  • भूमि संबंधी विवादों को कम करना – खसरा खतौनी से पता चलता है कि किसकी कितनी ज़मीन है। इससे भूमि संबंधी झगड़े कम होते हैं।
  • सरकारी योजनाओं का लाभ – खसरा खतौनी होने से किसान सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा पाते हैं जैसे लोन, सब्सिडी आदि।
  • भूमि के रिकॉर्ड के लिए – खसरा खतौनी भूमि संबंधी आधिकारिक दस्तावेज़ होता है। यह भूमि का कानूनी रिकॉर्ड बनाए रखने में मदद करता है।
  • भूमि की कीमत निर्धारित करने के लिए – खसरा खतौनी से पता चलता है कि कितनी भूमि किसके नाम पर है। इससे भूमि की कीमत आसानी से निर्धारित की जा सकती है।
  • भ्रष्टाचार रोकने के लिए – खसरा खतौनी पारदर्शिता लाता है और भूमि संबंधी भ्रष्टाचार को रोकने में मदद करता है।

इन सब कारणों से नाम से खसरा खतौनी निकालना बेहद ज़रूरी है ताकि किसानों को अपने अधिकार मिल सकें और भूमि संबंधी विवाद कम हों।

नाम से खसरा खतौनी कैसे निकालें?

ऐसे बहुत सारे भाई हैं जिन्हें अपने खतौनी का गाटा/खसरा और खाता संख्या पता नहीं है, और उन्हें अपनी खतौनी निकालने के लिए सिर्फ अपने नाम का उपयोग करना होता है। इस स्थिति में, यदि हम अपने नाम से ही खतौनी निकालना चाहते हैं, और आपको इसकी प्रक्रिया पता नही है तो आपको परेशान नही होना है। निचे हमने आसानी से अपने नाम से खतौनी देखने और उसे प्रिंट करने के प्रक्रिया को विस्तार से बताया है।। नाम से खतौनी निकालने के लिए हमें कुछ सरल स्टेप्स को पूरा करना होता है –

  • सबसे पहले हमें भूलेख की ऑफिसियल वेबसाईट पर जाना होता है।
  • अब आपके सामने Uttar Pradesh Bhulekh वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको “रियल टाइम खतौनी की नकल देखे” वाले विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है और “Submit” बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा, इस पेज पर सबसे पहले हमें जनपद, फिर तहसील, और अपनी ग्राम पंचायत दर्ज करनी है।

up bhulekh

  • इसके बाद एक नया पेज खुलकर आ जाएगा, जहा आपको कई सारे विकल्प मिलेंगे, लेकिन यहा आपको ” खातेदार के नाम द्वारा खोजें” वाले विकल्प पर क्लिक कर लेना है।

up bulekh new

  • इतना करने के बाद आपको निचे दिए कीबोर्ड के माध्यम से अपने नाम के पहले दो अक्षर लिखने है और इसके बाद “खोजे” वाले विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
name se khatauni up
खसरा खतौनी उत्तर प्रदेश नाम अनुसार ऑनलाइन कैसे चेक करें: Khasra Khatauni Uttar Pradesh Name Wise 4
  • जिन अक्षरो को आपने लिखा है उससे शुरु होने वाले सभी जमीन के मालिको का नाम दिखेगा, आपको इनमें से अपने नाम के ऊपर क्लिक करना है।
  • इतना करने के बाद आपको “उद्धरण देखें” वाले विकल्प पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा, जहा आपको कैप्चा कोड भरना है।
  • जैसे ही हम कैप्चा दर्ज करके सबमिट करते हैं, हमारा खतौनी खुल कर आ जाता है।
  • हम अपनी खतौनी को यहीं से प्रिंट या फिर डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इस तरीके से हम तहसील जाए बिना, मोबाइल या लैपटॉप पर बहुत आसानी से अपने नाम की खतौनी इंटरनेट पर देख सकते हैं। इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से “यूपी भूलेख ऑनलाइन खतौनी कैसे निकाले?” सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश नाम अनुसार जिलावार सूची

निचे उत्तर प्रदेश के जिन जिलो के नाम दिए गए हैं उन जिलो के रहने वाले लोग अपने नाम अनुसार भूलेख खसरा खतौनी ऑनलाइन देख व डाउनलोड कर सकते हैं:-

Agra (आगरा)Jhansi (झाँसी)
Aligarh (अलीगढ़)Kannauj (कन्नौज)
Deoria (देवरिया)Sambhal (सम्भल)
Prayagraj (प्रयागराज)Unnao (उन्नाव)
Fatehpur (फतेहपुर)Hathras (हाथरस)
Ambedkar Nagar (अम्बेडकर नगर)Kanpur Dehat (कानपुर देहात)
Amethi (अमेठी)Kanpur Nagar (कानपुर नगर)
Amroha (अमरोहा)Kasganj (कासगंज)
Auraiya (औरैया)Kaushambi (कौशाम्बी)
Ayodhya (अयोध्या)Kheri (खेरी)
Azamgarh (आजमगढ़)Kushinagar (कुशीनगर)
Baghpat (बागपत)Lalitpur (ललितपुर)
Bahraich (बहराइच)Mirzapur (मिर्ज़ापुर)
Lucknow (लखनऊ)Ghaziabad (गाजियाबाद)
Bijnor (बिजनौर)Sitapur (सीतापुर)
Ballia (बलिया)Mahoba (महोबा)
Balrampur (बलरामपुर)Mahrajganj (महाराजगंज)
Banda (बाँदा)Mainpuri (मैनपुरी)
Bara Banki (बाराबंकी)Mathura (मथुरा)
Bareilly (बरेली)Mau (मऊ)
Basti (बस्ती)Meerut (मेरठ)
Hapur (हापुड़)Sonbhadra (सोनभद्र)
Budaun (बदायूँ)Moradabad (मुरादाबाद)
Bulandshahar (बुलंदशहर)Muzaffarnagar (मुजफ्फरनगर)
Chandauli (चंदौली)Pilibhit (पीलीभीत)
Chitrakoot (चित्रकूट)Pratapgarh (प्रतापगढ)
Varanasi (वाराणसी)Jalaun (जालौन)
Etah (एटा)Rae Bareli (रायबरेली)
Etawah (इटावा)Rampur (रामपुर)
Farrukhabad (फ़र्रूख़ाबाद)Saharanpur (सहारनपुर)
Hardoi (हरदोई)Siddharthnagar (सिद्धार्थनगर)
Firozabad (फ़िरोजाबाद)Sant Kabir Nagar (संत कबीरनगर)
Gautam Buddha Nagar (गौतमबुद्ध नगर)Sant Ravidas Nagar (Bhadohi) (संत रविदास नगर)
Sultanpur (सुल्तानपुर)Shahjahanpur (शाहजहाँपुर)
Ghazipur (ग़ाज़ीपुर)Shamli (शामली)
Gonda  (गोंडा)Shrawasti (श्रावस्ती)
Gorakhpur (गोरखपुर)Jaunpur (जौनपुर)
Hamirpur (हमीरपुर)—-

नाम से अपने जमीन का नक्शा कैसे देखे?

अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी है और अपने नाम के अनुसार अपने जमीन का नक्शा या फिर भूमि का नक्शा देखना चाहते हैं तो आपके जानकारी के लिए हम बता दे कि अभी तक राजस्व विभाग द्वारा ऐसा सुविधा मौजुद नही करवाया गया है जिसके माध्यम से कोई व्यक्ति अपने जमीन का नक्शा नाम अनुसार देख सके। लेकिन हम आपको खाता संख्या द्वारा जमीन का नक्शा कैसे देखा जाता है उसकी प्रक्रिया बता रहे हैं, खाता संख्या द्वारा उत्तर प्रदेश भू-नक्शा देखने के लिए आपको निचे दिए प्रक्रिया को फॉलो करना होगा:-

  • सबसे पहले हमें UP भू-नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट https://upbhunaksha.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब एक बहुत ही सरल प्रक्रिया के माध्यम से, हमें जिला, तहसील, और गाँव का चयन करना होगा।
  • इस विवरण को भरने के बाद, हमें सबमिट करना होगा।
  • एक नक्शा सामने आएगा जिसमें खसरा संख्या और प्लॉट दिखाई देगा।
  • अब, हमें जिस नंबर की विवरणिका देखनी है, उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही, खातेदार का नाम और प्लॉट का क्षेत्रफल समेत संपूर्ण विवरण दिखाई जाएगा।
  • अब, हमें मैप पर क्लिक करना है और कैप्चा कोड भरकर सबमिट करना होगा।
  • सबमिट करने के बाद, हमारा भू-नक्शा प्रदर्शित होगा और साथ ही प्लॉट के खातेदार का नाम, पता, और क्षेत्रफल भी उपलब्ध होगा।
  • इस तरीके से हम बहुत ही सरलता से अपना भू-नक्शा देख सकते हैं और उसे प्रिंट भी कर सकते हैं।

यूपी में जमीन किसके नाम है कैसे पता करे?

यदि आप किसी जगह की जमीन खरीदना या जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, जैसे कि उस जमीन के मालिक का नाम और अन्य विवरण, तो नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके आप इसे आसानी से कर सकते हैं।

  • पहले अपने स्मार्टफोन में यूपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट https://upbhulekh.gov.in/ पर जाएं।
  • अब जब आप Uttar Pradesh Bhulekh वेबसाइट पर पहुंचेंगे, तो होम पेज आपके सामने खुलेगा।
  • इस पेज पर, “रियल टाइम खतौनी की नकल देखें” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपको कैप्चा कोड डालना होगा और “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद, एक नया पेज आएगा, जिस पर पहले जनपद, फिर तहसील, और अपनी ग्राम पंचायत दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद, आपको वहां पर कुछ विकल्प मिलेंगे जिनके माध्यम से आप जमीन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको खसरा/गाटा संख्या का चयन करना है और उस जमीन का विवरण दर्ज करना है।
  • खोजें के विकल्प पर क्लिक करने के बाद, आपके आसपास की सभी जमीनों का खसरा/गाटा संख्या आपके सामने दिखाई देगा।
  • आपको उस जमीन का खसरा/गाटा संख्या सेलेक्ट करना है जिसकी जानकारी आप चाहते हैं और उसके बाद उद्धारण देखें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद, आपको कैप्चा कोड भरना है और यह सत्यापित करना है कि आप इंसान हैं।
  • इसके बाद, जमीन की सभी जानकारी आपके सामने दिखाई जाएगी, जैसे कि जमींदार का नाम और जमीन का क्षेत्रफल।
  • इसके साथ-साथ, आपको जमीन का खसरा/गाटा संख्या भी प्राप्त होगा। अब आप उस जमीन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सारांस

अपना नाम खसरा खतौनी में कैसे देखें, इस विवरण को स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ लिखा गया है। अब हर कोई आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर का उपयोग करके खसरा खतौनी में अपना नाम चेक कर सकेगा।

यदि इस प्रक्रिया में आपको कोई भी समस्या हो या खसरा खतौनी से संबंधित कोई सवाल हो, तो कृपया हमसे नीचे कमेंट बॉक्स में पूछें। हम शीघ्रता से आपके प्रश्नों का उत्तर देंगे।

FAQ – नाम से खतौनी कैसे निकालें?

उत्तर प्रदेश नाम से खसरा खतौनी कैसे देखे ?

अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और नाम से खसरा खतौनी देखना चाहते हैं तो इसे फॉलो करे:-

भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं, Uttar Pradesh Bhulekh वेबसाइट का होम पेज खोलें और “रियल टाइम खतौनी की नकल देखे” विकल्प पर क्लिक करें। कैप्चा कोड दर्ज करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें। नए पेज पर जनपद, तहसील, और ग्राम पंचायत चुनें। “खातेदार के नाम द्वारा खोजें” पर क्लिक करें, नाम के पहले दो अक्षर लिखें और “खोजे” पर क्लिक करें। मालिकों की सूची में अपने नाम पर क्लिक करें, “उद्धरण देखें” पर क्लिक करें, कैप्चा कोड भरें, और सबमिट करें। आपकी खतौनी दिखाई जाएगी, जिसे आप यहीं से प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।

नाम से खतौनी कैसे निकालें भू नक्शा कैसे देखें ?

नाम से खतौनी निकालने के लिए इसे फॉलो करे:-

सबसे पहले, हमें UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर “खतौनी की नकल देखें” पर क्लिक करें। अब, ज़िला, तहसील, और ग्राम पंचायत का विवरण भरना होगा। आप खाता संख्या, खसरा संख्या, और खातेदार के नाम को डालकर अपनी खतौनी देख सकते हैं।

मुझे खतौनी कैसे मिल सकती है?

अगर आपको खतौनी चाहिए तो आप यूपी भूलेख के अधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावा आप इसे अपने नजदिकी तहसील से भी प्राप्त कर सकते हैं।

क्या केवल नाम से खसरा खतौनी डाउनलोड कर सकते हैं?

जी हां, अब अधिकांश राज्यों में ऑनलाइन खसरा खतौनी जानकारी मिल जाती है। केवल अपना नाम, पिता का नाम और गांव डालकर राज्य की भू अभिलेख वेबसाइट पर आप आसानी से अपने खसरे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह किसानों के लिए बड़ी सुविधा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *